{"_id":"580e49564f1c1bcf75bc29f0","slug":"bus-truck-struck-between-bikes-three-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक के बीच फंसी बाइक, तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-ट्रक के बीच फंसी बाइक, तीन गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग स्थित भिटिया चौराहे पर ट्रक बस के बीच में फस कर विष्णु का परिवार घायल होने पर लगी लोगो की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज रोड पर स्थित वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भिटिया चौराहे के निकट खतरनाक ढंग से स्कूल बस को ओवरटेक कर रहे ट्रक के बीच बाइक आ गई, जिसमें फंसकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक का चालक फरार है, जबकि ट्रक पुलिस ने बरामद कर लिया।
शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल की बस सोमवार को बच्चों को स्कूल लाने जा रही थी। तभी उसी दिशा में जा रहा ट्रक ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान सामने से बाइक आ गई। अचानक सामने ट्रक आने की हड़बड़ाहट में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस पर सवार भानपुर निवासी 30 वर्षीय विष्णु पुत्र रामशंकर, 30 वर्षीया बविता सिंह पत्नी पवन सिंह व 2 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया। ग्रामीणों के सहयोग से बस और ट्रक के बीच से निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत सिंह यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। गनीमत रही कि बस से आनेजाने वाले मासूमों की जिंदगी खतरे में नहीं पड़ी। हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।