फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BSA bribery clerk arrested

बीएसए का लिपिक घूस लेते गिरफ्तार

Wed, 21 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 21 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
BSA bribery clerk arrested
बीएसए कार्यालय के लिपिक संतोष गुप्ता को घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार।
बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक संतोष गुप्ता को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बेसिक शिक्षा सचिव ने परशुरामपुर ब्लॉक के नेदुला प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक का सल्टौआ ब्लॉक में स्थानांतरण के लिए आदेश दिया था। जिसके एवज में लिपिक ने 20 हजार मांगे थे। एंटी करप्शन टीम के साथ पहुंचे शिक्षक 15 हजार रुपये देनेेे लगे, तभी रंगे हाथ लिपिक को पकड़ लिया। मामले में बीएसए व लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार को इंस्पेक्टर केदार प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में टीम सुबह नौ बजे मुरलीजोत स्थित संतोष गुप्ता के घर पर जा पहुंचे। जिसमें डीएम स्तर से डीएचओ लाल बहादुर मौर्य, कलेक्ट्रेट लिपिक  सिराज अंसारी के अलावा पुलिस बल भी साथ था। प्लान के अनुसार बाकी टीम घर के आसपास बिखर गई और अध्यापक रुपये देने भीतर कमरे में घुसे। पंद्रह हजार रुपये देनेे लगे तो लिपिक ने पांच हजार कम होने के नाते लेने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने बाबू की जेब में रुपये डाल दिए। जैसे ही उसने जेब से रुपये निकालने के लिए हाथ डाला, धड़धड़ाकर टीम घुस गई और रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

टीम प्रभारी इंस्पेक्टर केदार नाथ गुप्ता व इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि लिपिक के बयान के आधार पर उसके और बीएसए मनिराम सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, धारा 13(1) बी, धारा 13(2) के अलावा 120 बी साजिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed