{"_id":"5749e9cb4f1c1b4407691ffd","slug":"booked-in-serious-offences","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
वारदात की जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आईजी की दखल के बाद सुर्खियों में आए नगर थानाक्षेत्र के कटरुआबीर सिंह प्रकरण में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को तड़के कई थानों की फोर्स के साथ दबिश देकर पुलिस ने प्रधान पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में ग्राम प्रधान की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। सभी फरार बताए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को कटरुआबीर सिंह गांव में ग्राम प्रधान पक्ष के लोग जेसीबी से रास्ते पर मिट्टी पटवा रहे थे। उधर से रास्ता खोलने का विरोध कर रहा दूसरा पक्ष पूरे परिवार के साथ लाइसेंसी रायफल के अलावा तमंचा आदि लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि उन लोगों ने जेसीबी चालक पर असलहा तान दिया। दूसरा पक्ष भी अटैक की मुद्रा में आ गया, जिससे माहौल काफी गरम होने लगा। मौके की नजाकत देख जेसीबी लेकर चालक भाग निकला।
यह प्रकरण उस समय तो दब गया, लेकिन शुक्रवार को दौरे पर आए आईजी मोहित अग्रवाल को मामले की जानकारी हो गई। आईजी ने तत्काल इसे संज्ञान लेकर एसपी से जवाब तलब कर लिया, जिसके बाद पुलिस को सांप सूंघ गया। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि सामाजिक मर्यादा का पालन न करने वालों पर पुलिस सख्ती करेगी। यद्यपि जिस वीडियो फुटेज को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसकी पुष्टि होनी बाकी है, मगर प्रथम दृष्ट्या पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।