फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   blooshed for dj

रुधौली कस्बे में डीजे बजाने को लेकर खूनी संघर्ष

Tue, 22 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
blooshed for dj
नगर थाना क्षेत्र बक्सर गांव में लोहिया आवास का छज्जा गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बस्ती। रुधौली कस्बे में सोमवार की रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के भागवत उर्फ राम प्रगट तिवारी (50) की मौत हो गई और दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष ने गैर-इरादतन हत्या का और दूसरे पक्ष ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

 कस्बे में भूषण मौर्य के घर पर बच्चे का मुंडन संस्कार था। दरवाजे पर डीजे सिस्टम लगा था। उसमें मोहल्ले के लोग शामिल थे। शामिल लोगों में जितेंद्र तिवारी और रमेश गौड़ भी थे। जब रात काफी हो गई तो डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। कस्बे के जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भूषण मौर्य के घर मुंडन में डीजे सिस्टम बंद होने पर रमेश गौड़ डीजे मालिक विजय पर सिस्टम बजाने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


इसका जितेंद्र ने विरोध किया। कहा कि रात ज्यादा हो गई है, अब डीजे सिस्टम नहीं बजेगा। डीजे मालिक विजय के बजाय जितेंद्र के मना करने की बात रमेश गौड़ को नागवार गुजरी। इसके बाद रमेश गौड़ पुत्र श्रीराम, श्रीराम, दुर्गेश पुत्रगण हरिलाल, रोहित, मोहित पुत्रगण लालबहादुर और श्रीराम की औरत एकराय होकर लाठी डंडा सरिया से जितेंद्र और उसके चचेरे भाई साजन पुत्र राजेश, मिथुन पुत्र सुभाष तिवारी को मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर जितेंद्र के पिता भागवत उर्फ राम प्रगट तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी घर से बाहर आए और झगड़ा शांत कराने लगे तो उनको भी लाठी-डंडे से वे लोग पीटने लगे। उसके पिता जमीन पर गिर पड़े। घर वाले उनको लेकर सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष के कमलेश पुत्र श्रीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भूषण मौर्य के घर मुंडन में उसके भाई रमेश ने डीजे बजाने को कहा तो जितेंद्र ने मना कर दिया।


इसी बात को लेकर जितेंद्र पुत्र भागवत, भागवत तिवारी पुत्र कृष्णकुमार, मिथुन पुत्र सुबास तिवारी, साजन पुत्र डब्लू रात 11बजे उसके दरवाजे पर लाठी-डंडा लेकर आ गए। गाली देने लगे। उनके पिता श्रीराम समझाने-बुझाने निकले तो उन्हें पीटने लगे। परिवार के लोग बचाने निकले तो उनके पिता श्रीराम, माता सविता देवी, भाई रमेश, दुर्गेश पुत्रगण श्रीराम, रोहित, मोहित पुत्रगण लालबहादुर को चोटें आईं। पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर रमेश, श्रीराम, दुर्गेश, रोहित, मोहित तथा सविता के खिलाफ मारपीट और गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेेश किया गया। न्यायालय ने उन सभी को जेल भेज दिया। वहीं कमलेश की तहरीर पर गैर-इरादतन हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस ने 323,504 का मामला दर्ज किया है।

- दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
कृपा शंकर सिंह, एसपी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed