{"_id":"575affd74f1c1b507e9c5251","slug":"bjp-workers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने तहसील पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा ने तहसील पर प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया तहसील में भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
- फोटो : राजेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। जन समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों को शीघ्र आपदा राहत की धनराशि दिलाने की मांग की। अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह को दिया। एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में तहसील परिसर में शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राहत राशि वितरण में प्रशासन के ढुलमुल और टरकाऊ रवैये पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार जन समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है। अभी तक किसानों को आपदा राहत का धन नहीं मिला और किसान सूखे की मार से बेहाल हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि हैदराबाद परसा मार्ग का निर्माण दो साल में भी पूरा नहीं हुआ। चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य बकाया है। इस सबके बाद भी प्रदेश की सपा सरकार समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय विकास का ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दया शंकर मिश्रा ने प्रदेश सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताया।
विज्ञापन
एसडीएम को दिए ज्ञापन में सड़कों की जर्जर हालत, किसानों को धान के बीज और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। कस्बों में भी विद्युत आपूर्ति 18-20 करने सहित नौ मांगों का पत्रक एसडीएम को देकर अविलंब समस्या समाधान की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष शीतला सिंह, ध्रुव नरायन सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, बलराम सिंह, प्रदीप सिंह, विनय शंकर मिश्रा, अतुल तिवारी, सुरेंद्र सिंह, दिनेश पाठक, श्रवण यादव, श्रीकांत पांडेय, हरिशंकर पांडेय, सुनील सिंह काका सहित त्रिपु मोहन श्रीवास्तव, राजेन्द्र, राम फेर यादव आदि मौजूद रहे।