फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP protested against state government

प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा

Sun, 05 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP protested against state government
भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र शुक्ल जिप्पी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। - फोटो : रमेश मिश्र
 बस्ती। मथुरा में उपद्रव और पुलिस अधिकारियों की शहादत से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहीद पुलिस अधिकारियों के परिवार वालों की मदद के लिए भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल ‘जिप्पी’ की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम आफिस पहुंचे। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की भी हुई। बाद में डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम सदर रामप्रसाद ने मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


मथुरा के जवाहर बाग में कथित सत्याग्रहियों के हमले में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष संतोष यादव के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराकर परिवार के सदस्यों को नौकरी, सुरक्षा और आवास आदि की मांग को लेकर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता शनिवार को फौव्वारा तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता शहीद पुलिस अधिकारियों के परिवार वालों को सहायता देने की मांग कर रहे थे। इधर, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती आरके गौतम के साथ ही सिविल लाइंस चौकी प्रभारी पंकज पांडेय सहित चौकी के प्रभारी मय फोर्स के साथ ने कलेक्ट्रेट पर मोर्चा संभाल रखा था। जैसे ही भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि इस घटना से सपा का असली चेहरा सामने आ गया है। आरोप लगाया कि भगवान कृष्ण की धरती पर ‘कंस’ को संरक्षण दिया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल ‘जिप्पी’ ने कहा कि यदि रामवृक्ष यादव को सपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों का संरक्षण न मिला होता तो ढाई वर्ष से वह जवाहरबाग में अपना साम्राज्य स्थापित न कर पाता। भाजपा नेता दिवाकर मिश्र, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू, संजय चौधरी, शिवांशु मिश्र, आलोक पांडेय, अभिनव उपाध्याय ने कहा कि सपा के कुशासन का अंत समय आ गया है। 


इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र राजन, रिंकू दुबे, अजय उपाध्याय, नीतेश शर्मा ‘रवि’ अतुल सिंह, भूपेंद्र सिंह राणा, उमेश श्रीवास्तव, प्रशांत त्रिपाठी, भोले तिवारी, दिनेश सिंह, भानु दुबे, राजन ठाकुर, सत्येंद्र विश्वकर्मा, भानु दुबे, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ उज्ज्वल सिंह, तिलकराम चौधरी, अजय पांडेय, अनिल पांडेय, अनुराग  शुक्ल, शरद रावत, अंशुमान शुक्ल, शाश्वत श्रीवास्तव, शनि सिंह, आशीष शुक्ल,  शशांक राम, धर्मेंद्र निषाद, पंकज निषाद, सौरभ पांडेय, प्रियांशु जायसवाल, विवेक सिंह, वृजकिशोर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed