{"_id":"582c93924f1c1b7b388ff966","slug":"auto-driver-killed-in-the-accident-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ऑटो चालक की मौत,छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में ऑटो चालक की मौत,छह घायल
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती-डुमरियागंज रोड पर थानाक्षेत्र के महनुआ चौराहे के पास बेकाबू ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो चालक 28 वर्षीय बबलू पुत्र राम फेेर निवासी पकरी भीखी थाना वाल्टरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। आटो में सवार बाकी अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ। घायल हुए लोगों में राजमन, नंदलाल, संजय, गोपी, केदारनाथ, अंगद के नाम शामिल हैं। यह सभी गौर थानाक्षेत्र के बढ़नी निवासी बताए जा रहे हैं। जो एक ही आटो में सवार होकर शहर से गांव के लिए जा रहे थे। अइला घाट पार करके इन सभी को लौटना था, लेकिन ऑटो जैसे ही महनुआ चौराहे के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सोनहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।