{"_id":"58065bfe4f1c1b726b703b55","slug":"area-from-two-incidents-of-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की दो वारदात से थर्राया क्षेत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की दो वारदात से थर्राया क्षेत्र
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
छावनी क्षेत्र में 20 घंटे के भीतर बेखौफ बदमाशों ने दो घटनाओं को अंजाम दिया। एक ओर आबकारी विभाग के सिपाही की वर्दी पहनकर आए बदमाशों ने सेल्समैन से नकली पिस्तौल दिखाकर 70 हजार रुपये लूट लिए। दूसरी ओर गोंडा से लौट रहे दंपत्ति को तमंचा सटाकर उनसे रुपये व अन्य सामान लूट लिए। दिनदहाड़े लूट होते देख आसपास के लोगों ने दौड़ाया,मगर बदमाश फायर करते भाग निकले।
छावनी से आगे हाईवे पर स्थित अवधेश फिलिंग पम्प से सटे लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान है। सोमवार रात करीब 11 बजे यमाहा मोटरसायकिल पर सवार तीन लोग आए। जिनमें दो आबकारी पुलिस की पोशाक में थे। काउंटर पर सेल्समैन ज्ञानचंद्र से पूछताछ करने लगे। इसी बीच 70 हजार रुपये जबरदस्ती छीन लिए। मुंशी गणेश व सेल्समैन ज्ञानचन्द ने विरोध किया तो दोनों को मारपीट करते भाग गए। मारपीट में सेल्समैन ज्ञान चन्द के पास एक एक नकली रिवाल्वर छूट गयी। जिसे पुलिस ले गई।
दूसरी घटना थाना छावनी क्षेत्र के शंकरपुर नहर पुलिया पर हुई। जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने गोंडा स्थित महाविद्यालय से घर लौट रहे दंपति से लूटपाट की। छावनी क्षेत्र के लकड़ी पांडेय निवासी संजय व उनकी पत्नी अनुपम को रोककर एक बदमाशा ने तमंचा सटा दिया, दूसरे ने पर्स, मोबाइल, नकदी छीन ली। लोगों के दौडाने पर वे फायर करते हुए बस्ती की तरफ फरार हो गए।