{"_id":"5c12a1f342c7925ce675cbfa","slug":"an-young-girl-cut-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से दो हिस्से में कटी मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से दो हिस्से में कटी मिली युवती की लाश
basti
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। रेलवे स्टेशन के माल गोदाम व पश्चिमी गेट के बीच 20 वर्षीय युवती की दो हिस्से में कटी लाश ट्रैक के किनारे मिली। जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। पहचान छपिया थाने के बभना गांव की पूजा के रूप में हुई।
बृहस्पतिवार सुबह गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर युवती की लाश की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवती का शव सीने से दो भागों में बंट गया था। सिर में भी गंभीर चोट के निशान थे। हाथ और पैर भी कट गए थे। लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। बाद में स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज मनकापुर पहुंच गए। युवती के शव की शिनाख्त की कोशिश की जाने लगी। घंटे भर के मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचकर बाबा व उसकी मां ने बेटी पूजा के रूप में शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय पूजा पुत्री लक्ष्मण प्रसाद निवासी बभना थाना छपिया जिला गोंडा बिना बताए ही भोर में घर से निकल गई थी। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जीआरपी मनकापुर रमजान अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत कंा लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए गोंडा भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केेे बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, परिवार के लोगों ने भी तहरीर नहीं दी है।