फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ambedkar statue broken, tense in belsuhi

बेलसुही में अंबेडकर प्रतिमा टूटने से तनाव

Sun, 17 Jan 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के बेलसुही गांव में शुक्रवार की देर रात शरारती
विज्ञापन
तत्वों ने तालाब के पास स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब गांव वालों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी।

कुछ ही देर में बात पूरे गांव में फैल गई। इसको लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर और सीओ रुधौली एसएन सिंह और मुंडेरवा थाने की पुलिस पहुंच गई। नई प्रतिमा स्थापित कराई गई तब जाकर मामला शांत हुआ।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेलसुही गांव में तालाब के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शनिवार की सुबह गांव के लोग जब जगे तो देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। सिर वाला हिस्सा किसी ने तोड़ दिया है। गांव वालों ने इसकी जानकारी प्रधान मनोज पांडेय को दी।

बात बिगड़ती, इससे पहले प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। इसके कुछ ही देर बाद मौके पर एसडीएम सदर, सीओ रुधौली, प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा आरके राय के अलावा बसपा विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी पहुंच गए। गांव वालेे प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाया और नई प्रतिमा स्थापित कराने की बात कह तत्काल डॉ. अंबेडकर की दूसरी प्रतिमा मंगवाई और उसे उसी स्थान पर स्थापित कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

इस मौके पर संजय मिश्र, अरविंद पांडेय, गुलाम नबी, शिव कुमार, रघुनंदन, रामललित, दिनेश कुमार, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed