फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accused of police assault rape

पुलिस के हत्थे चढ़ा रेप का मुख्य आरोपी

Sat, 15 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 15 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
accused of police assault rape
सात वर्षीय बच्ची से रेप व हत्या का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके एसपी ने मामले के खुलासा किया।
पैकोलिया थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी पकड़ में आ गया है। दो अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची को टॉफी व रुपये का लालच देकर हर्रैया कस्बे का प्रदीप कुमार, भानु व रामजी यादव खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। मामला खुलने के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर गए। गंभीर रूप से घायल बालिका को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिंदगी व मौत से जंग लड़ते हुए बच्ची ने आखिर दम तोड़ दिया। इसके बाद शुक्रवार को शव जब गांव पहुंचा तो लोगों ने नाराजगी जताते हुए दफन करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर शव दफनाया गया।                    
विज्ञापन


शनिवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी हर्रैया कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में पैकोलिया के थानेदार ब्रह्मा गौड अपनी टीम के साथ घटना के मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार को महेशगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि जब बालिका शोर मचाने लगी तो उसके सिर पर ईंट से मार बेहोश कर दिया गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed