फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a yout died in accident

पेड़ से टकराई बुलेट, चालक की मौत

Tue, 22 May 2018 11:20 PM IST
basti
basti Updated Tue, 22 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
a yout died in accident
Road ACCIDENT
महराजगंज। 
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के निकट एक बुलेट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

गोंडा जिले के मनकापुर बाजार के रवि जायसवाल (22) अपने मित्र सूरज जायसवाल (19) के साथ बस्ती जिले के मुंडेरवा बाजार स्थित ननिहाल आए थे। मंगलवार को वे बुलेट से मनकापुर वापस जा रहे थे। रवि का ममेरा भाई विकास जायसवाल भी उनके साथ चला। तीनों एक ही बुलेट से थे और हेलमेट नहीं लगाया था। शाम चार बजे जैसे ही ये लोग हाईवे के खैरी ओझा गांव के निकट पहुंचे तभी किसी वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में रवि जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज और विकास घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डॉयल 100 की टीम घायलों को सीएचसी हर्रैया ले गई, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद सूरज और विकास को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed