फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a woman disappear from grp arrest

जीआरपी की हिरासत से गायब हो गई महिला

Thu, 27 Sep 2018 12:07 AM IST
basti
basti Updated Thu, 27 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
a woman disappear from grp arrest
बच्चों के साथ रामकिशुन। - फोटो : amar ujala
बस्ती। गोरखपुर के दुर्गाबाड़ी का रहने वाला राम किशुन अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों के साथ अपनी पत्नी को दर-ब-दर ढूंढ रहा है। उसकी पत्नी को परिवार सहित जीआरपी भोर में तीन बजे उठा लाई। पति बच्चों सहित महिला को लॉकअप में डाल दिया और इसके बाद वे पूरी रात उसी में बंद रहे। जीआरपी के उप निरीक्षक ने बताया कि महिला व उसके परिवार को पर्स चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन वह शौचालय जाने के बहाने भाग गई। रामकिशुन को भी जीआरपी ने छोड़ दिया। तब से बच्चों को लेकर अपनी पत्नी इंदु को खोज रहा है। 
विज्ञापन

राम किशुन ने बताया कि वह ठेका अनुबंधित कंपनी में सफाई कर्मी के पद पर रेलवे स्टेशन पर तैनात है। यहीं रेलवे कालोनी में वह परिवार सहित रहता है। उसकी पत्नी को 24 की शाम एक पर्स मिला। उस पर्स के बारे में उसने जीआरपी को बताया। इसके बाद जीआरपी ने कोई तवज्जो नहीं दी। भोर में अचानक जीआरपी की टीम उसके आवास पर पहुंची और परिवार के बच्चों समेत थाने पर ले आई, जहां पत्नी ने सबके सामने पर्स जीआरपी को सौंप दिया। पर्स पाने के बाद भी पुलिस ने उसमें से मोबाइल और अन्य सामान गायब होने की बात कह कर लॉकअप में बैठा दिया। चूंकि 25 को रामकिशुन का सूरत जाने का टिकट था, ऐसे में वह छोड़ने के लिए मिन्नत करने लगा, मगर उसकी किसी ने नहीं सुनी। 25 सितंबर की दोपहर पत्नी ने जीआरपी की महिला सिपाही को शौचालय जाने की बात बताई, जिस पर उसे लेकर शौचालय पहुंचा दिया गया, करीब 12 बजे शौचालय गई पत्नी देर शाम तक जब नहीं लौटी तो जीआरपी ने बताया कि वह झांसा देकर भाग गई है। उसके बाद पुलिस ने हमें भी छोड़ दिया। तब से लेकर अब तक पत्नी का कहीं पता नहीं है। घर और उसके मायके में भी पता किया गया। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर परेशान राम किशुन की समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करे।  इस संबंध में जीआरपी के सब इंसपेक्टर जितेंद्र ने बताया कि इस परिवार को पूछताछ के लिए लाया गया था, मगर तब मैं ड्यूटी पर नहीं था। 25 की शाम जब आया तो घटना के बारे में पता चला है। इस मामले में जीआरपी की कोई गलती नहीं है। वह महिला झांसा देकर फरार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed