फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a girl student caught cpying

नोडल सेंटर में नकल करते पकड़ी गई छात्रा

Wed, 04 Apr 2018 11:39 PM IST
basti
basti Updated Wed, 04 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
a girl student caught cpying
परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
बभनान। 
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से संबद्ध 431 महाविद्यालयों की परीक्षाएं तीन पालियों में कराई जा रही हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से नोडल सेंटर बनाए गए आचार्य नरेंद्र पीजी कॉलेज में बुधवार को बीएससी की छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई। 
आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रभाकर मिश्र ने बताया कि सुबह पाली में बीए तृतीय वर्ष शिक्षा शास्त्र एवं बीएससी तृतीय वर्ष रसायन विज्ञान की परीक्षाएं हुईं। इसमें कुल 281 परीक्षार्थी शामिल हुए। सुबह पाली की परीक्षा में बीएससी तृतीय वर्ष रसायन विज्ञान की छात्रा को कक्ष निरीक्षक ने नकल करते हुए पकड़ा। उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। जबकि द्वितीय पाली में कुल 879 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिए, जिसमें बीए प्रथम वर्ष गृह विज्ञान व बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान के परीक्षार्थी शामिल रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में बीए द्वितीय वर्ष गृह विज्ञान एवं बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान में कुल 705 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन

इसी तरह जेदेवी महिला महाविद्यालय बभनान के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. चंद्रमौलि मणि त्रिपाठी ने बताया कि सुबह पाली में बीए तृतीय वर्ष शिक्षा शास्त्र की परीक्षा सकुशल करा ली गई। इसमें 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जबकि द्वितीय पाली बीए प्रथम वर्ष गृह विज्ञान में 127 छात्राएं व तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष गृह विज्ञान की परीक्षा में 167 छात्राओं ने परीक्षा दी। इस बार आचार्य नरेंद्र पीजी कॉलेज को नोडल सेंटर भी बनाया गया है। जहां से 12 कॉलेजों का प्रश्न पत्र व कॉपी का वितरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed