फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सड़क हादसे में दीवान की मौत

सड़क हादसे में दीवान की मौत

Sun, 14 Apr 2019 11:49 PM IST
basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दीवान की मौत
जय प्रकाश सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नगर बाजार(बस्ती)। बाइक से गोरखपुर जा रहे बस्ती के नगर थाने (यूपी 100) में तैनात दीवान (हेड कांस्टेबल) जय प्रकाश सिंह (55) की सहजनवां(गोरखपुर) में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है। हादसे के वक्त दीवान बाइक से अपने घर गोरखपुर जिले के गगहां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुआव जा रहे थे। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बार रविवार सुबह शव को बस्ती पुलिस लाइंस लाया गया। यहां मृत दीवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


55 वर्षीय जय प्रकाश सिंह निवासी शनिवार शाम किसी काम से बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह गोरखपुर जिले के सहजनवां पहुंचे थे कि ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे जयप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव रविवार को पुलिस लाइंस लाया गया। यहां एसपी की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां परिजन शव को बड़हलगंज के मुक्तिधाम ले गए। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। मृतक जय प्रकाश सिंह अपने पीछे पत्नी उर्मिला सिंह के अलावा बेटे सत्यपाल सिंह, विजयपाल सिंह, आकाश कुमार सिंह और बेटी डॉली सिंह को छोड़ गए। नगर थाने में भी साथी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार, सचिन मिश्रा, प्रदीप कुमार, दिग्विजय सिंह, महिला एसआई रिंकी गुप्ता, सलमान शाह, अरुण कुमार शर्मा, बनवारी राय, अनीता, अर्चना, रंजन यादव, वृजराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed