फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एक माह में परिवार की चार बच्चियों की मौत

एक माह में परिवार की चार बच्चियों की मौत

Thu, 01 Nov 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 01 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
एक माह में परिवार की चार बच्चियों की मौत
एक ही परिवार की बच्चियों की मौत पर रोते विलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गौर। थाना क्षेत्र के माझा मानपुर गांव के भुवालडीह पुरवे में एक माह में एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत हो गई। अज्ञात बीमारी की जानकारी भी नहीं हुई। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह बना हुआ है। इस तरह की घटना से गांव वालों में दहशत है।
विज्ञापन

माझा मानपुर भुवालडीह पुरवा निवासी इंद्रतेज यादव की लड़कियां थीं, लेकिन एक माह में एक के बाद एक सभी की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। पहली बच्ची अंतिमा (दो माह) की मौत 27 सितंबर को मुंह से झाग आने के बाद तत्काल हो गई थी। जबकि सोनू (2) की मौत 30 सितंबर को हो गई। इसी तरह सोनम (3) की मौत 19 अक्तूबर को और चौथी लड़की साक्षी (5) की मौत बृहस्पतिवार दोपहर घर के सामने खेलते समय बेहोश होकर गिर पड़ी। जब तक परिवार के लोग उसे आनन-फानन में गौर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस तरह गांव में एक ही परिवार में हो रही घटना को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से घटना के बारे में जांच कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के अधीक्षक आनंद कुमार मिश्रा से बात की गई तो बताया कि बच्चियों की मौत की सूचना मिली है। पांच दिन पहले गांव में स्वास्थ विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन अभी तक मौत के कारणों की स्पष्ट रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed