{"_id":"5bd75032bdec2232cd69ad57","slug":"91540837426-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जेदारों को बेदखल करेगी नगर पंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कब्जेदारों को बेदखल करेगी नगर पंचायत
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जेदारों को बेदखल करेगी नगर पंचायत
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सड़क की दोनों पटरियों को कराया जाएगा खाली
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। स्थानीय नगर पंचायत के बोर्ड की पांचवीं बैठक सोमवार को गहमागहमी के बीच हुई। तय हुआ कि सड़क के दोनों ओर की सरकारी जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा जमाए लोगों को इस जमीन से बेदखल किया जाएगा।
सोमवार को चेयरमैन वेदकला की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। वार्ड सदस्यों ने जल निकासी, सफाई, बिजली, सड़क, तालाबों के सुंदरीकरण, चौराहों पर अतिक्रमण, आवास, शौचालय, राशन कार्ड, पेयजल व पेंशन आदि समस्याओं पर चर्चा हुई। सदस्यों के सवालों का जवाब ईओ अमरजीत ने दिया। समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया।
ईओ अमरजीत सिंह बताया कि देईसांड़, बनकटी, भरवलिया, सजनाखोर आदि चौराहों पर शौचालय कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है। प्रत्येक वार्ड में घर-घर व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए 1800 शौचालयों की सूची भेजी गई थी, जिसमें 825 शौचालयों का धन आठ हजार रुपये प्रति शौचालय शासन ने अवमुक्त किया है। लाभार्थी तत्काल अपने आवेदन ऑनलाइन कराएं। 30 नवंबर तक शौचालय का निर्माण पूरा होना है। वार्ड सदस्य विपिन त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, संतोष कुमार, जोखन प्रसाद ने कहा कि लाभार्थी शौचालय बनवाने को तैयार नही हैं, वह इस नाते कि शौचालय निर्माण के लिए आठ हजार रुपये कम हैं। सुझाया गया कि शौचालय का निर्माण निजी संस्थान से कराया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष वेद कला ने कहा की सामूहिक विवाह योजना में शामिल की सूची सदस्य बनाए। इसके अलावा वे शौचालय निर्माण के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाए। वार्ड सदस्य आलोक शुक्ल, हमीदुल्लाह, अनूप उपाध्याय आदि ने गंदे पानी के निकासी, शुद्ध पेयजल, बिजली, नाली निर्माण तथा विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन की बात रखी। इस मौके पर बृजेश चौधरी, जोखन प्रसाद, प्रेमलता, पुष्पा पाल, सुनीता, विद्या, कौशल, मालती, भास्कर पाठक, शिरोमणि पाल, सिन्टू पाल आदि मौजूद रहे।