फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गन्ना तौल में विवाद, दो हिरासत में लिए गए--

गन्ना तौल में विवाद, दो हिरासत में लिए गए--

Wed, 26 Dec 2018 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
गन्ना तौल में विवाद, दो हिरासत में लिए गए--
गन्ना तौल में विवाद, दो हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

विक्रमजोत के बस्थनवां गन्ना तौल केंद्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। विकास खंड क्षेत्र के गन्ना तौल केंद्र बस्थनवां में तौल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट की जानकारी पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मंगलवार शाम करीब तीन बजे बिना नंबर के तौल कराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। नोकझोंक के बाद एक पक्ष से साकेत महाविद्यालय के कई छात्र पहुंच गए। स्थिति गंभीर होती देखकर किसी की सूचना पर डॉयल 100 पुलिस पहुंच गई। इसके बाद चौकी प्रभारी घघौवा विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी तथा परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मयफोर्स पहुंच गए। उपद्रवियों को खदेड़ा तथा दो लोगों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान थाना क्षेत्र के मुनियावां खुर्द गांव निवासी सोनू सिंह तथा इमलिया गांव निवासी अनूप सिंह के रूप में हुई। काफी समय तक क्रय केंद्र पर तौल कार्य बाधित रहा। जबरन तौल कराए जाने से अन्य किसानों में नाराजगी है। दो दर्जन से अधिक ट्रॉलियां खड़ीं हैं। रौजागांव गांव चीनी मिल के एसीएम संदीप सिंह ने बताया कि 440 क्विंटल गन्ने का प्रतिदिन इंडेंट जाता है उसी के हिसाब से पर्ची जारी होती हैं। कुछ किसान बिना पर्ची के गन्ना लेकर सेंटर पर चले आते हैं और बवाल की स्थिति उत्पन्न करते हैं। परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed