फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सरयू में नहाने के दौरान बालक डूबा

सरयू में नहाने के दौरान बालक डूबा

Thu, 09 Aug 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 09 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
सरयू में नहाने के दौरान बालक डूबा
घाघरा नदी में जाल डालकर बालक को खोजते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दुबौलिया। क्षेत्र के भनखरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे सरयू में नहाने के दौरान एक बालक गहराई में जाने से डूब गया। दो दोस्तों ने किसी तरह बाहर आकर शोरगुल मचाया, तब लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

भनखरपुर के राम पूजन का 10 वर्षीय बेटा अंकित गांव के ही अपने दो दोस्त विशाल और आकाश के साथ दोपहर करीब दो बजे गांव के बगल तटबंध किनारे पहुंचा। तीनों ऊफनाई सरयू में नहाने उतर गए। अचानक तेज बहाव के चलते अंकित, आकाश व विशाल गहरे पानी में चले गए। किसी तरीके से आकाश और विशाल बाहर आए लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अंकित पानी की धारा में बह गया। विशाल और आकाश ने शोर मचाते हुए घरवालों को इसकी जानकारी दी। जब तक परिवार के लोग पहुंचते तब तक अंकित गहरे पानी में लापता हो चुका था। पुलिस गोताखोरों के साथ जाल डाल कर तलाश कर रही है। देरशाम तक लापता अंकित का कुछ पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा है। वहीं इकलौते बेटे के लपता होने से मां बदहवास हो जा रही है। मौके पर थाना प्रभारी पकंज गुप्ता और नायब तहसीलदार विजय कुमार भी पहुंचे। लोगों के साथ खोजबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed