{"_id":"5b479ad94f1c1bc0248b610e","slug":"81531419353-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की मासूम संग दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल की मासूम संग दरिंदगी
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी
रात को सोते समय मुंह दबाकर उठा ले गया था हैवान
- खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली मासूम
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी उसे रात में घर के बरामदे से सोते समय मुंह दबाकर उठा ले गया था। सुबह वह पास के खेत में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के पिता ने इस मामले में नामजद तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात बच्ची अपने भाई-बहनों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। पास में ही उसके माता-पिता भी सोए थे। रात में किसी वक्त आरोपी वहां पहुंचा और बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया। बृहस्पतिवार भोर में गांव की एक महिला खेत की ओर गई तो बच्ची को बेहोशी की हालत में देख शोर मचाया। तब जाकर बच्ची के परिजनों को उसके घर में नहीं होने की जानकारी हुई। बच्ची की मां मौके पर पहुंची और उसे घर ले आई। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। उसकी हालत देख उसके साथ दरिंदगी का आभास हो रहा था। घर वालों ने पहले बच्ची को होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार बेहोश हो रही थी। घर वाले पुलिस को सूचना देने से पहले बच्ची के होश में आने का इंतजार कर रहे थे, जिससे कि उन्हें घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। धीरे-धीरे बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो घर वाले घबरा गए। उन्होंने साढ़े दस बजे के करीब डायल 100 पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को घर बुलाया। बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में होश आने के बाद मासूम ने बताया कि रात में अर्जुन नाम का युवक उसे उठाकर खेत में ले गया और गलत काम किया। इस बाबत थानाध्यक्ष कलवारी संजय शुक्ल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।
-------------------------------------------------------------