{"_id":"5c12a49342c7925ce046d75c","slug":"71544725651-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू स्कार्पियो खाईं में गिरी, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू स्कार्पियो खाईं में गिरी, बुजुर्ग की मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बेकाबू स्कार्पियो गड्ढे में गिरी, बुजुर्ग की मौत
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के नरखोरिया पड़ाव पर दुर्घटना
बलरामपुर के ईटईरामपुर से बस्ती दवा कराने जा थे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के नरखोरिया पड़ाव पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होने से सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में गंभीर घायल बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
दुर्घटना बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे हुई। स्कार्पियो सवार लोग बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के ईटईरामपुर खास के हैं। बृहस्पतिवार सुबह 70 वर्षीय मोहम्मद नायूब खां अपनी पत्नी आफरीन के साथ दवा कराने बस्ती शहर जा रहे थे। दिन में करीब सवा 11 बजे नरखोरिया पड़ाव पर पहुंचे ही थे कि ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। चालक शेरशाह ने बताया कि हादसे में मोहम्मद नायूब को गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। स्कार्पियो में चालक समेत तीन लोग थे, जिसमें पत्नी आफरीन और चालक शेरशाह सुरक्षित हैं। आनन-फानन बुजुर्ग को निजी वाहन से सिद्धार्थनगर के बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी पाते ही मौके पर असनहरा पुलिस पहुंच गई। एसआई रणविजय ने बताया कि सरकारी एंबुलेंस मंगाई गई थी लेकिन साथ के लोग निजी वाहन से बेंवा सीएचसी ले गए। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। स्कार्पियो घटनास्थल पर है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेन से दो हिस्से में कटी मिली युवती की लाश
बभनान रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास की घटना
परिजनों को बिना बताए निकली थी बभनागांव की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। रेलवे स्टेशन के माल गोदाम व पश्चिमी गेट के बीच 20 वर्षीय युवती की दो हिस्से में कटी लाश ट्रैक के किनारे मिली। जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। पहचान छपिया थाने के बभना गांव की पूजा के रूप में हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर युवती की लाश की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवती का शव सीने से दो भागों में बंट गया था। सिर में भी गंभीर चोट के निशान थे। हाथ और पैर भी कट गए थे। लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। बाद में स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी चौकी इंचार्ज मनकापुर पहुंच गए। युवती के शव की शिनाख्त की कोशिश की जाने लगी। घंटे भर के मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचकर बाबा व उसकी मां ने बेटी पूजा के रूप में शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय पूजा पुत्री लक्ष्मण प्रसाद निवासी बभना थाना छपिया जिला गोंडा बिना बताए ही भोर में घर से निकल गई थी। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जीआरपी मनकापुर रमजान अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत कंा लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए गोंडा भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केेे बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, परिवार के लोगों ने भी तहरीर नहीं दी है।
ट्रक की चपेट से घायल की अस्पताल में मौत
बस्ती। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से भद्रेश्वरनाथ निवासी 47 वर्षीय जगदंबा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। भद्रेश्वरनाथ निवासी जगदम्बा प्रसाद गिरि परिवार में अकेले कमाने वाले थे। बुधवार रात मिश्रौलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर घायल जगदंबा प्रसाद सड़क पर पड़े थे। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुलिस ने जगदंबा को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर भाग निकला। ट्रक पर कोयला लदा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घरवाले भी हादसे की जानकारी पर पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जगदंबा प्रसाद ने दम तोड़ दिया। जगदंबा की तीन बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुखिया की मौत से आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी शोक में हैं।