{"_id":"59c2ab1d4f1c1bad688b5882","slug":"71505930013-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो.. लापता सहेलियों की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो.. लापता सहेलियों की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
लापता सहेलियों की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली
बभनान (बस्ती)। दो दिन पहले से सांवडीह से लापता सहेलियों के शव पूर्वोत्तर रेलवे के गौर स्टेशन से पूरब चकचई ओवर ब्रिज के पास अप ट्रैक पर मिले। बुधवार की सुबह भीड़ जुटी तो उनकी पहचान हुई। 16 वर्षीय अर्चना और 15 वर्षीय साक्षी के रूप में उनकी शिनाख्त की गई। दोनों पास के एक निजी स्कूल में क्रमश: 11वीं और 10वीं में पढ़ती थीं। पुलिस ने दोनों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सांवडीह के केशराम वर्मा की बेटी अर्चना और अंबिका प्रसाद वर्मा की बेटी साक्षी आदर्श इंटर कॉलेज हलुआ में पढ़ती थीं। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी घनिष्ठता थी। 18 सितंबर की शाम को घरवालों से बिना बताए दोनों गायब हो गईं। कुछ देर तक तो किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब काफी समय गुजरने के बाद भी वे नहीं लौटीं तो परिवार के लोग ढूंढने लगे। कोई सुराग न लगने पर पुलिस को भी सूचना दी गई। 19 सितंबर को थाने पर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। बुधवार की सुबह दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिले। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि अभी इनकी मौत की वजह बताना जल्दबाजी होगी। आशंका है कि दोनों ट्रैक से होकर कहीं जा रही हों और दुर्घटना हो गई हो ? इसकी छानबीन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी।
परिवार वाले भी हैरान
दो पक्की सहेलियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से क्षेत्र के लोग सन्न हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है ? लेकिन इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। परिवार के लोग भी हतप्रभ हैं। किसी को कुछ आभास नहीं है कि आखिर हुआ क्या ? पुलिस भी हैरान है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। जितने मुंह उतनी बातें होती रही। लेकिन किसी के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
तालाब किनारे देखी थीं चप्पलें
किशोरियों के परिवार वालों का कहना है कि मंगलवार को गांव के उत्तर में स्थित एक तालाब के पास दोनों के चप्पल मिले। इस आधार पर गांव और परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे। तालाब और आसपास के खेतों में भी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे एसआई जगन्नाथ यादव ने बताया कि घटनास्थल से किशोरी का एक मोबाइल मिला है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस तफ्तीश करेगी।