फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7 died in accident

बस्ती में बस को धक्का लगा रहे यात्रियों को ट्राले ने कुचला, सात की मौत

Mon, 01 Oct 2018 11:52 PM IST
basti
basti Updated Mon, 01 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
7 died in accident
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। (बस्ती)। फोरलेन पर खराब हो गई रोडवेज को धक्का लगा रहे यात्रियों को एक तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। इसमें सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा रविवार रात्रि करीब दो बजे हुआ। पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्राला चालक और खलासी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

हादसे से बचे यात्रियों ने बताया कि इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही प्रयाग डिपो की बस में 17 यात्री सवार थे। चालक को झपकी आ रही थी। जिससे उसने भदोई गांव के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए बस रोक दी। जब चलने लगे तो बस स्टार्ट नहीं हुई। इस पर चालक के आग्रह पर यात्री नीचे उतरकर बस को धक्का लगाने लगे। इस पर भी बस स्टार्ट नहीं हुई। परेशान होकर कुछ यात्री और कंडक्टर दाहिनी तरफ से बस चालक के पास पहुंचे और दूसरी बस का प्रबंध कर आगे भेजने की बात कहने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहा बेेकाबू ट्राला आठ लोगों को रौंदते हुए निकल गया। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को फैजाबाद भेजा गया, जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बस में सवार कुछ युवक रेलवे की परीक्षा देने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसओ अरविंद कुमार शाही व चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे और एनएचएआई की एंबुलेंस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ ही देर में एसपी दिलीप कुमार, एसडीएम शिवप्रताप शुक्ल व सीओ राहुल पांडे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत बैग व नोटबुक के सहारे मरने वालों की शिनाख्त की। डीएम ने कहा कि हादसे की जांच होगी और हादसे के शिकार लोगों को नियमानुसार मुआवजा व अन्य मदद दी जाएगी। एसपी दिलीप कुमार के बताया कि ट्राला चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



--------- 
इनकी हुई मृत्यु 
1- इंद्रसेन वर्मा (20) पुत्र राम प्रसाद निवासी रुधौली, बस्ती   
2- अवधेश कुमार  (42) पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी सिविल लाइंस इलाहाबाद (जिला न्यायालय सिद्वार्थनगर में क्लर्क)  
3- रमेश कुमार (22) पुत्र लालजी निवासी हरिहरपुर खलीलाबाद, संतकबीरनगर 
4- प्रदीप कुमार पुत्र राम भरोसे निवासी खरदेवरी इटवा, सिद्धार्थनगर 
5- विवेकानंद तिवारी (35) पुत्र राम अभिलाष तिवारी बरसाव दुबौलिया, बस्ती 
6- परिचालक अनिल कुमार लोधी (30) पुत्र सूरजपाल ईट गांव खागा, फतेहपुर 
7- शैलेंद्र (42) पुत्र अयोध्या निवासी इटवा, सिद्धार्थनगर

----------- 
घायल- 
शैलेंद्र (28) पुत्र रामवृक्ष देईसांड़ लालगंज, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed