फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नल में उतरा करंट, रिश्तेदार महिला की मौत

नल में उतरा करंट, रिश्तेदार महिला की मौत

Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नल में उतरा करंट, रिश्तेदार महिला की मौत
नल में उतरा करंट, रिश्तेदार महिला की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के पिकौरा सानी गांव में हादसा
ससुराल में अनबन से दीदी बहन के घर आई थी
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। बहन के घर आई महिला की नल में उतरे करंट से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह हाईवे स्थित पिकौरा सानी गांव में हुआ। सूचना पर पहुंचे मायके वाले लाश गांव उठा ले गए।
घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घटी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सरैया मिश्र निवासी अमरेश ओझा पिकौरा सानी में हाईवे के पास मकान बनाकर रहते हैं। कुछ दिनों से उनकी 32 वर्षीय साली मीरा भी ससुराल में अनबन होने के कारण यहीं रह रही थी। रोज की तरह नल पर बर्तन धुलने के लिए पहुंची थी कि नल छूते ही करंट की चपेट में आ गई। उसमें टूल्लू पंप लगा था। उसकी चीख-पुकार पर जब तक लोग जुटते और कुछ करने को समझ पाते तब तक झुलसकर दम तोड़ चुकी थी। मीरा की शादी करीब नौ साल पहले परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव के रमाकांत पांडेय पुत्र श्याम नारायण के साथ हुई थी। अमरेश ओझा के मुताबिक मीरा के मंदबुद्धि होने के नाते ससुराल पक्ष से उसका रिश्ता ठीक से नहीं चल पा रहा था। आएदिन अपने मायके हर्रैया थाना क्षेत्र के मटिहनीया या फिर बहन के यहां रहा करती थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे मीरा के भाई इंद्रजीत पाठक व परिवार के अन्य लोग मीरा की लाश लेकर अपने गांव चले गए। इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष शतानंद पांडेय ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत की जानकारी है। मायके पक्ष के लोग लाश भी यहां से लेकर चले गए हैं फिर भी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

करंट से युवक झुलसा
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के पेड़ारी गांव में शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय मुकेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। शाम करीब चार बजे मुकेश पैदल ही खेत देखने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गिरा हाईटेंशन तार देख नहीं सके। इसके कारण करंट की चपेट में आ गए। मुकेश की चीख पर नजदीक रहे गांव के भोला दौड़ पड़े। करंट की चपेट में आए मुकेश को देखकर सबसे पहले बिजली का तार काट दिए। करंट खत्म होने के बाद तार से छुड़ाया। घटना में मुकेश कुमार का हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आनन-फानन ंसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर छेड़खानी और मारने पीटने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। दुबौलिया पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सूदीपुर गांव के डब्बू सिंह एक अगस्त की रात करीब दस बजे घर में घुस आया। मेरे साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा। गुहार लगाने पर मारने-पीटने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed