फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से निकाली लाश

ोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से निकाली लाश

Fri, 13 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से निकाली लाश
जंगल गांव में बालक का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
परशुरामपुर। क्षेत्र के धुरदा जंगल निवासी 10 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार को डीएम की अनुमति से मनोरमा नदी के तट से कब्र खोदकर निकाला गया। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के नाना ने थाने में तहरीर देकर सौतेली मां और उसके पति के खिलाफ हत्या का इल्जाम लगाया है। बृहस्पतिवार देर रात धुरदा गांव में 10 वर्षीय बालक की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। बारिश के बीच मौके पर थाने की टीम के अलावा मुख्यालय की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की वैन पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार दिन से राहुल को उसकी सौतेली मां अर्चना व पिता राकेश ने घर में भूखा प्यास रखा। बृहस्पतिवार को उसकी गला घोंटकर हत्या के बाद बिना किसी को भनक लगे शव नदी के किनारे दफन कर दिया। देर रात एसपी दिलीप कुमार भी पहुंचे और पूछताछ की तो अर्चना ने बालक के फांसी लगाकर आत्महत्या की दलील दी। अर्चना के अनुसार उस समय उसके पापा मसकनवा बाजार गए थे। लौटकर आने पर राहुल का शव मनोरमा नदी के किनारे दफन कराया। राहुल के नाना बालगोविंद निवासी गौरी मंगलपुर थाना खोराबार गोरखपुर ने हत्या का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक रमेश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed