{"_id":"571e5ef34f1c1bae3da919cd","slug":"54-houses-turn-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग के तांडव में 54 घर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग के तांडव में 54 घर राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गुदी गांव में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आग ने फिर तबाही मचाई। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भटहा में 26, ढ़ोड़ऊपुर में 10, सोनहा थाना क्षेत्र में 10 तो मुंडेरवा थाना क्षेत्र में आठ घर आग की भेंट चढ़ गए। सोमवार को दोपहर मे अज्ञात कारणों से नगर थाना क्षेत्र के भटहा गांव में आग लग गई। इसमें 26 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। पछुआ हवाओं से स्थित इतनी विकराल हो गई कि बगल में स्थित ढोडऊपुर में भी आग की लपटें पहुंच गई। यहा भी दस रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष नगर के.डी.सिंह भी पहुंच गए। ग्रामीणों के सूचना देने के लगभग डेढ़ घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से वासु, रमेश, पंचम, रामवृक्ष, दिनेश, सुखराम, गोविन्द, धर्मेन्द्र, संतराम, रामू, राम सजीवन, भगौती प्रसाद, जक्शन प्रसाद, सुग्रीम, संतोली, शोभा देवी, वंशराज, रमेश, बडकान, मोती लाल गुप्ता, रंजीत यादव, राम उजागिर, डीआर यादव, उदय राज यादव, भूडोल, रामजतन की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। ग्रामीण अभी आग बुझाने में ही लगे थे कि पछुआ हवाओं ने ऐसा तांडव मचाया कि बगल में स्थित ढोडऊपुर में भी आग की चिंगारी पहुंच गई। यहां भी आग ने देखते ही देखते दस घरों को अपनी चपेट मे ले लिया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक राजाराम, रामउजागिर, प्रदीप, दिलीप, अर्जुन, राममिलन, त्रिभुवन, रामचेत, राममिलन, रामसूरत की रिहायशी झोपड़ी जल गई।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र के सरैनी गांव में सोमवार को दिन में एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा बाइक, अनाज, कपड़ा, बर्तन व अन्य सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ सोनहा पुलिस ने गांव वालों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग में सुखना देवी पत्नी दुलाड़ो, पिंटू पुत्र केशराम, नोखई पुत्र रामसूरत, राम प्रसाद पुत्र सतिराम, बहरैची पुत्र रामसहाय, रामललित पुत्र बुधिराम, केशवराम पुत्र राजाराम, बेचन पुत्र मुनिराम, बिफई पुत्र मुनिराम, शेषराम पुत्र राजाराम, नेबूलाल पुत्र राजाराम का घरों में रखा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी भानपुर सुरेश चंद्र शर्मा ने राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचकर आग से हुए क्षति की जानकारी ली। लेखपाल कुंवरलाल ने आग से हुए क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गुदी गांव में सोमवार दिन में डेढ़ बजे पर लगी आग से छह झोपड़ियां जल कर राख हो गई। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
गांव के पश्चिम बाग से लगी आग देखते ही देखते तेज हवा के साथ बगल के खेत में गेहूं के डंठल में लग गई। जब तक गांव और फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाते कि गांव के राम नरेश यादव की तीन झोपड़ी, जिसमें रखा राशन, कपड़ा सहित ट्रैक्टर की घिर्री जल गई। धुरकुल्ली, शिल्लू विश्वकर्मा, आरती, टूगनाथ, पंचराम की झोपड़ी मे रखे अनाज जल गए, वहीं हनुमान का 200 बोझ गेहूं भी जल गया। मौके पर लेखपाल रमेश कुमार, राम लाल यादव ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। वहीं बिजली के पोल में शार्ट सर्किट होने से लगी आग से राम सुरेश चौधरी, राजेश की झोपड़ी जल कर राख हो गई।