{"_id":"5c719f9abdec2273896363e8","slug":"51550950298-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पहिया पर 200 मीटर दौड़ी स्कार्पियो,लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पहिया पर 200 मीटर दौड़ी स्कार्पियो,लगी आग
विज्ञापन
तीन पहिया पर 200 मीटर दौड़ी स्कार्पियो, लगी आग
फोरलेन पर कप्तानगंज कस्बे में सुबह 10 बजे हुई घटना
एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन पर शनिवार सुबह करीब सवा 10 बजे कप्तानगंज कस्बे से गुजरती स्कार्पियो का पिछला एक्सेल पहिया सहित अचानक निकल गया। रफ्तार ज्यादा होने से गाड़ी तीन पहिए पर करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इससे निकली चिंगारी से आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग भड़कने से बचा लिया।
गोरखपुर के खजनी थाना के गोपालपुर पड़री चौराहा निवासी दिनेश गुप्ता की बेटी की चार दिन पहले कानपुर में शादी हुई थी। शनिवार को परिवार व रिश्तेदारी के लोग स्कार्पियो में सवार होकर चौथ पहुंचाने कानपुर के लिए निकले। कुछ लोग एक बोलेरो में भी सवार होकर पीछे आ रहे थे। कप्तानगंज कस्बे के फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर स्कार्पियो का दाहिना अगला पहिया एक्सेल समेत निकल गया। गाड़ी से अलग हुआ पहिया डिवाइडर पारकर एक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी चोटिल नहीं हुआ। सूचना पाकर कप्तानगंज पुलिस भी पहुंच गई। दूसरी गाड़ी का प्रबंध कर स्कार्पियो में सवार लोग आगे रवाना हुए।