फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर में फंसी बाइक, होमगार्ड की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर में फंसी बाइक, होमगार्ड की मौत

Tue, 06 Nov 2018 11:30 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर में फंसी बाइक, होमगार्ड की मौत
फोटो
विज्ञापन

वाहन की टक्कर में फंसी बाइक, होमगार्ड की मौत
सड़क पर 50 मीटर घिसटने से बाइक में लगी आग
गंभीर घायल होमगार्ड भी बाइक के साथ जलने लगा
डुमरियागंज मार्ग पर महनुआ के पास भोर में दुर्घटना
कोतवाली से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे थे सहदेव
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर महनुआ के पास भारी वाहन के ठोकर से होमगार्ड जवान की बाइक जलने लगी। गंभीर घायल की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना मंगलवार भोर करीब चार बजे हुई। सोनहा थाना क्षेत्र के परसा झुगिया गांव के सहदेव प्रसाद प्रजापति (58) होमगार्ड में थे। शहर कोतवाली में ड्यूटी थी। भोर में चार बजे कोतवाली से ड्यूूटी करके बाइक से घर परसा झुंगिया जा रहे थे। अभी वह महनुआ के पास अपने गांव के मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार किसी भारी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक वाहन में फंस गई, जिससे करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे। बाइक में आग लग गई। सहदेव के सिर में गंभीर चोट से वे भी बाइक के साथ जल गए। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने धूल फेंककर आग बुझाई। सुबह हो जाने से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इससे सहदेव प्रजापति की पहचान हुई। लोगों ने बताया कि शाम को ड्यूटी पर गए थे और सुबह घर लौट रहे थे। हादसे में मौत की जानकारी होते ही पहुंचे परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे में होमगार्ड जवान की मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली शिवप्रताप सिंह भी पहुंच गए। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस ने मृतक सहदेव के पुत्र दीनानाथ के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed