{"_id":"5c8015f2bdec22143c033eb3","slug":"41551898098-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री को नशीला पदार्थ सुंघा उठा ले गए सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री को नशीला पदार्थ सुंघा उठा ले गए सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर ले गए सामान
जहरखुरानों ने गोंडा और गौर रेलवे स्टेशन के बीच दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। लखनऊ से ट्रेन से घर आते समय 24 वर्षीय युवक को जहरखुरानों ने रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। गोंडा और गौर रेलवे स्टेशन के बीच हुई घटना के बाद बेहोशी की हालत में युवक गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। जहां होश आने पर शाम को घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
गौर थाना क्षेत्र के केसरई निवासी मोतीलाल का 24 वर्षीय पुत्र राजकुमार लखनऊ में एक कंपनी में काम करता है। दो मार्च को रात करीब 11:20 बजे गोमती नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से गांव आ रहा था। गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर युवक ने एक्सप्रेस ट्रेन को छोड़ दिया। वहां से सुबह सात बजे गौर आने के लिए गोंडा - गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पर बैठ गए। इसी बीच परिवार के लोगों से मोबाइल फोन पर युवक ने बात भी की और परिवार के लोगों को बताया कि पैसेंजर ट्रेन से वह गौर आ रहा है। ट्रेन में सीट पर बैठे कुछ लोगों ने युवक से बातचीत शुरू कर दी। कहा कि वह लोग भी गौर चल रहे हैं। तभी किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे कुछ ही देर बाद वह अचेत हो गया। अचेत होने पर जहरखुरानों ने बैग में रखे घरेलू सामान, मोबाइल के अलावा महत्वपूर्ण कागजात और जेब में रखे छह हजार रुपये नकद निकाल लिए। उधर, बेहोशी की हालत में युवक गौर रेलवे स्टेशन की बजाय गोरखपुर पहुंच गया। जहां पर उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। किसी तरह से होश आने पर ट्रेन पकड़ कर शाम को बभनान रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां से उसने किसी की मोबाइल पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग बभनान रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उसकी हालत देख दंग रह गए। युवक को घर लाकर दवा कराए। पीड़ित के चाचा जवाहिर ने बताया कि गोंडा रेलवे स्टेशन से युवक का फोन आने के बाद परिवार के लोग गौर रेलवे स्टेशन पर रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। ट्रेन चले जाने के बाद जब वह स्टेशन पर नहीं मिला तो मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल बंद था। इस पर खोजबीन के लिए गोंडा निकल गए। मगर-पता नहीं चला। दूसरे दिन बभनान रेलवे स्टेशन से युवक को घर लाया गया। क्षेत्र के लोगों के लिए यह कोई पहली घटना नहीं है। 19 नवंबर 2018 को गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुहवा निवासी संपूर्ण कश्यप को लखनऊ से घर आते समय गोंडा और गौर रेलवे स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरान नशीला पदार्थ खिलाकर एक लाख 25 हजार रुपये व सोने की चेन लूट लिए थे। इस मामले में परिजनों ने जीआरपी बस्ती को तहरीर भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस संबंध में जीआरपी बस्ती प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। सूचना मिलने पर जांच कराई जाएगी।