{"_id":"595249104f1c1be1648b4604","slug":"41498564880-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीकेज से आग में युवक जिंदा जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर लीकेज से आग में युवक जिंदा जला
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गांधीनगर के मालीटोला मोहल्ले में गैस रिसाव से लगी आग में एक युवक जिंदा जल गया। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। आग से पूरी गृहस्थी राख हो गई। घनी आबादी के बीच के मकान से उठ रही लपटें और धुंए के गुबार से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों को तीन घंटे मशक्कत के बाद कामयाबी मिली।
कोतवाली क्षेत्र के मालीटोला निवासी बैजनाथ उर्फ बहाऊ गुप्ता गांधीनगर में चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोपहर बाद तीन बजे दुकान लगाने से पहले घर पर पूरे परिवार के लोग मिलकर चाट सामग्री तैयार करते हैं। मंगलवार को भी इसी तैयारी में सभी व्यस्त थे। पुलिस के अनुसार घटना के समय बैजनाथ की बहन सोना कड़ाही के आगे बैठकर पानीपूरी व पकौड़े तल रही थी। कमरे में पड़ी एक चारपाई पर मोहल्ले की फर्नीचर की दुकान पर काम करने वाला उसका 18 वर्षीय भाई राम प्रसाद सो रहा था। करीब साढ़े 10 बजे के आसपास अचानक चूल्हे के पाइप से गैस लीक होने लगी। तापमान ज्यादा होने की वजह से कुछ ही मिनट में आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। इससे पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने किसी तरह घर के भीतर फंसी मां और बहन को बाहर निकाल लिया लेकिन नींद में होने की वजह से राम प्रसाद कमरे में ही फंस गया। जिससे उसकी झुुुुलसकर मौत हो गई। आग में गृहस्थी के अलावा करीब सवा लाख नकद, कपड़े आदि जल गए। सीओ सिटी, कोतवाल के अलावा राजस्व विभाग की टीमें भी पहुंचीं और नुकसान का आकलन किया।