{"_id":"5749ec7d4f1c1b2f2d69397f","slug":"4-booked-in-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों पर लूट का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों पर लूट का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
फर्जी लूट
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। हाइवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने खम्हरिया सुजात गांव के चार लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के कुंवर नगर वार्ड के दिलीप सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह रेस्टोरेंट के लिए सामान खरीदने 10 हजार रुपये लेकर महूघाट चौराहे पर गए थे।
जहां सुजात गांव के लल्लू सिंह उर्फ मनोज सिंह, भीम सिंह, जय सिंह व मलखान सिंह स्कार्पियो से पहुंचे। असलहे से फायर करते हुए हॉकी, डंडे से मारने पीटने लगे। हल्ला गुहार पर रेस्टोरेंट के मालिक सहित कई अन्य लोग पहुंचे तब तक हमलावर रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित दिलीप की तहरीर पर चारों पर लूट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तरफ से भी तहरीर दी गई है। भाजपा नेता कुंवर ध्रुव नरायन सिंह ने घटना की निंदा की। आरोप लगाया है कि घटना में शामिल लोगों को सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त है। आरोपी लल्लू सिंह पेशेवर व जयपालपुर के तिहरे हत्याकांड का सजा याफ्ता हैं। 24 घंटे बाद भी आरोपियों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही जिससे ब्यापारियों में भय है। चेतावनी दी कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगी तो चुप नही बैठेंगे।