{"_id":"57225a624f1c1b783ba921d7","slug":"32k-looted-from-conducter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस कंडक्टर से 32 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस कंडक्टर से 32 हजार रुपये की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
लुटे यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर कुदरहा में दिल्ली से शाहपुर चलने वाली रोडवेज बस को रोक कर कुछ लोगों ने परिचालक शशिकांत पांडेय पुत्र गिरीशचंद पांडेय और बस यात्रियों को मारा-पीटा और परिचालक से 32 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर पांचू राम यादव के भाई और संजय चौधरी आदि के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज किया।
परिचालक शशिकांत पांडेय ग्राम भिटनी थाना महुली जिला संतकबीर नगर निवासी ने लालगंज पुलिस को दी तहरीर में लालगंज पुलिस को लिखा है कि बस संख्या यूपी 53 सीटी 3832 जैसे ही 27 अप्रैल की सुबह 6: 30 बजे कुदरहा पहुंची ही थी कि तीन लोग बस को रोके और खिड़की के पास आकर लाठी-डंडे से मारे-पीटे। पास में रखे 32000 रुपये और मोबाइल छीन लिया। बस में चालक साहब राम निवासी देवडाड थाना कलवारी और दूसरे चालक ग्राम पुर्सिया निवासी मो. अजीज भी बस में थे। ग्रामीणों से पता चला कि छीनने वाले अभियुक्त पांचू यादव का भाई और संजय चौधरी व अन्य लोग थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
लालगंज थाना प्रभारी एपी सिंह ने कहा कि वैसे बस के परिचालक और अभियुक्तों से पंखे के किराये को लेकर वाद-विवाद और मारपीट हुई। सूर्योदय के बाद की घटना है। एक-दो और बसें पीछे थीं। परिचालक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
मिर्च पाउडर डालकर 20 हजार रुपये छीने
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत बाजार के भारतीय स्टेट बैंक एटीएम से गुरुवार को दिन मे 11 बजे के करीब 20,000 रुपये निकाल कर अपने घर रहे छावनी थाना क्षेत्र के रायपुर गाव निवासी शाह मोहम्मद पुत्र इब्राहीम अभी हाइवे पर रामहटीया गांव के पास पहुंचे थे की पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया और रुपये छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।