{"_id":"5b89941f42c792466b462796","slug":"31535743007-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में फिर छापा, तीन सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में फिर छापा, तीन सस्पेंड
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में फिर छापा, तीन सस्पेंड
प्वाइंटर
सात मोबाइल फोन बरामद, मची रही अफरातफरी
कई थानों की फोर्स के साथ रात में एक घंटे तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला कारागार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे डीएम डॉ. राजशेखर ने कई थानों की फोर्स के साथ जेल में छापामारी कर सघन तलाशी कराई। तलाशी में आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके बाद तीन बंदीरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।
जिला कारागार में करीब 15 दिन पहले पड़े छापे में बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद हुए थे। चम्मच को घिस कर बनाए गए चाकू व नशीले पदार्थ भी मिले थे। सुर्खियों में आए बस्ती कारागार में शुक्रवार देर शाम एक बार फिर डीएम ने औचक जांच की। जेल गेट से अंदर घुसते ही अचानक प्रशासन की टीम देखकर जेल में अफरा-तफरी मच गई। डीएम के साथ एएसपी पंकज व पुरानी बस्ती, कोतवाली सहित अन्य थानों की फोर्स भी पहुंची। बंदियों के बैरकों की तलाशी में सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इन्हें प्रशासन ने जब्त कर लिया। जिला जेल में बरामद सामान की रिपोर्ट भी शासन को भेज दी।
जेल में अवैध सामान की लगातार बरामदगी के बाद जेल अधीक्षक भी सक्रिय हुए और पुलिस-प्रशासन की औचक जांच के बाद वरिष्ठ अधीक्षक कारागार संतलाल यादव ने तीन बंदीरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें बंदीरक्षक अयोध्या प्रसाद, विनय कुमार और पांचूराम भारती शामिल हैं। जेल अधीक्षक भी लगातार बरामद हो रहे प्रतिबंधित सामान से खफा हैं। बताते हैं कि आने के बाद से ही यहां इतनी सख्ती की है फिर भी मोबाइल जेल के भीतर कैसे पहुंचे। अन्य जेल कर्मियों की भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।