{"_id":"5b61fe474f1c1b6f548b7ddb","slug":"31533148743-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, बहन झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से युवक की मौत, बहन झुलसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा बाजार। गगहा थानाक्षेत्र के घेवरपार गांव के चेडवा टोला में शुक्रवार की सुबह प्रफुल्ल कुमार निषाद (20) की करंट लगने से मौत हो गई। भाई को बचाने गई बहन अनन्या (14) भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब हुई। प्रफुल्ल नहाने के बाद छत पर अरगन में कपड़ा टांग रहे थे। उसी दौरान उसमें बगल से गुजर रहे बिजली के तार से करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से प्रफुल्ल झुलस गए। उसके शोर मचाने पर बहन उसे बचाने गई और वह भी करंट की चपेट में आ गई।
हादसा देखकर घरवाले भी पहुंचे और किसी तरह से दोनों को तार से अलग कर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद प्रफुल्ल को मृत घोषित कर दिया। अनन्या को बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रफुल्ल मां-बाप के इकलौते बेटे थे। वह सीआरपीएफ भर्ती की तैयारी कर रहे थे। पिता तारकेश्वर सीआइएसएफ इलाहाबाद में तैनात हैं।