{"_id":"5c801461bdec2214492a7c25","slug":"191551897697-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से घायल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट में आने से घायल की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट में आने से घायल की मौत
कलवारी के पांऊ कस्बे में हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के पांऊ कस्बे में बाइक की चपेट में आने से 50 वर्षीय अली रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अली रजा की मौत हो गई। बाइक सवार को भी चोट लगी है। दुर्घटना बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे हुई।
कलवारी थाना क्षेत्र के मनौवां गांव निवासी अली रजा पांऊ बाजार से पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने पहुंचे गायघाट निवासी विक्की की बाइक से टकरा गए। बाइक से विक्की दो बहनों के साथ घर लौट रहा था। टक्कर में बाइक चालक को भी चोट लगी जबकि अली रजा गंभीर घायल हो गए। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लोग निजी वाहन से अली रजा को जिला अस्पताल बस्ती ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।