{"_id":"59e0fca04f1c1b98678b58ee","slug":"191507916960-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13gkpbst13164409295.sty","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13gkpbst13164409295.sty
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
88 लाख केे घोटाले में सहायक उद्यान निरीक्षक सस्पेंड
दो पूर्व जिला उद्यान अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी
बस्ती।
फुहारा सिंचाई के नाम पर हुए 88 लाख के गोलमाल में सहायक उद्यान निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। दो अन्य आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्ष 2015-16 में परशुरामपुर ब्लॉक के तरैनी मंसूरनगर में फुहारा विधि से सिंचाई के नाम पर सामान की आपूर्ति में 88 लाख के गोलमाल हुआ। मामले में पहली गाज क्षेत्र के सहायक उद्यान निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव पर गिरी। जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने बताया कि शुक्रवार को डायरेक्ट ने सहायक निरीक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें मिर्जापुर मंडल में अटैच कर दिया है। अभी तक उन्हें अन्य दोषियों पर गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति नहीं मिली, मगर एक दो दिन में मिल जाएगी। बताया कि इसकी जद में भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के कई लोग आ रहे हैं।
दो पूर्व डीएचओ पर होगी कार्रवाई
88 लाख के इस घोटाले में दो पूर्व जिला उद्यान अधिकारी भी आ रहे हैं। जिनके कार्यकाल में इतना बड़ा घोटाला हुआ। जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने बताया कि शुक्रवार डायरेक्ट ने पूर्व जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य और राजमणि शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रमुख सचिव को लिखा है। बताया कि इस घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और कृषि यंत्रों की आपूर्ति करने वाले एग्रो टेक के संचालक सतीश शुक्ल पर भी केस दर्ज होगा। बताया कि इस फर्म की छवि कृषि विभाग में भी ठीक नहीं हैं।