फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अनियंत्रित पिकअप पलटी, एक घायल

अनियंत्रित पिकअप पलटी, एक घायल

Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित पिकअप पलटी, एक घायल
पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, एक घायल
विज्ञापन

पटखापुर-परशुरामपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के पटखापुर-परशुरामपुर मार्ग पर रविवार को दिन में करीब 10 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होते देख घायल को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया।

हादसा रविवार को सुबह करीब 10 बजे हुआ। परशुरामपुर मार्ग स्थित कोहराए बाजार पहुंचते ही परशुरामपुर की तरफ से आ रही पिकअप विश्वकर्मा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप की चपेट में आने से कोहराए बाजार निवासी ओम प्रकाश सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ने पिकअप के साथ भागने की कोशिश की तो लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद लोगों ने चालक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पिकअप कब्जे में लेकर चालक रंजीत निवासी पूरे पांडेय मनकापुर थाना छपिया जिला गोंडा को थाने ले आई। देर शाम तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed