फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हत्थे चढ़े पत्थरबाज डीजल चोर

हत्थे चढ़े पत्थरबाज डीजल चोर

Sun, 03 Mar 2019 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
हत्थे चढ़े पत्थरबाज डीजल चोर
पुलिस के हत्थे चढ़े पत्थरबाज डीजल चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन के किनारे खड़े ट्रक-बसों से डीजल चोरी करने वाले ऐसे अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने धर दबोचा, जो पीछा करने वाले पर ईंट-पत्थर फेंकते रहे हैं। हापुड़ से लखनऊ होकर खलीलाबाद तक के बीच ट्रक पर ड्रम लादकर चलते हैं। इनके कब्जे से छह सौ लीटर चोरी का डीजल, पाइप आदि बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यहां से पहले अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर एवं शाहजहांपुर में वाहनों से डीजल चोरी कर चुके हैं।

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पक्की सूचना मिलने पर सीओ सदर आलोक सिंह के नेतृत्व में सर्वेश राय थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती की टीम ने शुक्रवार की रात करीब दो बजे हड़िया पार्किंग के पास खड़े ट्रक को घेरकर तलाशी ली चोरी के डीजल व पाइप आदि बरामद हुए। पूछताछ में सभी हापुड़ जिले के निवासी निकले। जिनमें नासिर निवासी भंडा पट्टी थाना कोतवाली नगर, वसीम निवासी खचरा थाना धौलाना जनपद हापुड़, सलीम पुत्र शाकर अली निवासी राजपुर थाना सिम्बाव और चौथा शेरू निवासी अतसेनी थाना गढ़मुक्तेश्वर बताया है। ट्रक व डीसीएम के अलावा उस पर ड्रम में भरकर लदे डीजल, तीन बाल्टी, दो पाइप, कीप, 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed