फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सीतारामपुर बालू घाट के पास छीने 10 हजार

सीतारामपुर बालू घाट के पास छीने 10 हजार

Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीतारामपुर बालू घाट के पास छीने 10 हजार
सीतारामपुर बालू घाट के पास छीने 10 हजार
विज्ञापन

- पट्टाधारक ने छावनी थाने में तहरीर दी
- प्रधान के प्रतिनिधि समेत चार पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। बालू खनन स्थल सीतारामपुर में छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। पट्टाधारक ने अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि समेत चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जिले की सीमा के गांव सीतारामपुर में सरयू नदी उस पार बालू खनन चल रहा है। जो छावनी थानाक्षेत्र में आता है। जबकि आने-जाने का रास्ता अयोध्या जिले से है। बालू खनन स्थल पर शुक्रवार को ट्रक चालकों से अराजक तत्वों ने गाली गलौज की और 10 हजार रुपये छीन लिए। सीतारामपुर बालू खनन पट्टाधारक शेरखां ने छावनी थाने में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें अयोध्या कोतवाली थानाक्षेत्र के एक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत चार पर वाहन चालकों से जबरन वसूली का आरोप लगाया है। शिकायत पर छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही सीतारामपुर घाट पहुंचे। घाट पर मौजूद पप्पू यादव निवासी गोसाईगंज सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। पप्पू यादव ने कहा कि सीतारामपुर छावनी क्षेत्र में है। जबकि मुख्य मार्ग अयोध्या जिले के माझाबरहटा से होकर जाता है। जिसके एवज में स्थानीय दबंग रंगदारी की मांग करते हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि सीतारामपुर बालू घाट के पट्टाधारक शेर खां की तहरीर मिली है। एक सप्ताह पहले फायरिंग की घटना मुंशी पप्पू यादव की तहरीर पर अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुई थी। दूसरी घटना उसी से प्रेरित लग रही है। यदि जांच में घटना सही मिली तो केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed