फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पशु तस्करों पर मुकदमा दर्ज

पशु तस्करों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों पर मुकदमा दर्ज
फोटो
विज्ञापन

पशु तस्करों पर मुकदमा दर्ज
पुरानी बस्ती पुलिस ने पशु लदे ट्रक पकड़ा
स्कार्पियो सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
साऊघाट। पशुओं से लदे ट्रक को सोमवार की रात पुरानी बस्ती पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार पांच पशु तस्करों पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

सोमवार रात करीब नौ बजे फोरलेन पर हड़िया गांव के पास बक्सर बलिया ढाबा के पास एसओ सर्वेश कुमार राय, एसआई कलाधर दुबे, कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित, कमलेश यादव, उमाशंकर सिंह, भानुप्रताप, आलोक यादव गश्त पर थे। ढाबे के पास खडे़ ट्रक से पशुओं की आवाज पर ट्रक में देखा तो गायें लदीं थीं। ट्रक की तलाशी में 13 गायें, पांच बछड़े मिले। पास ही बिना नंबर की स्कॉर्पियो थी, जिस पर सवार पांच लोग थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्त में ले लिया। ठूंसे गए मवेशियों को बाहर निकाल कर गांव वालों को मध्य पुलिस ने बांट दिया। ट्रक व स्कार्पियो से गिरफ्तार आरोपियों में हरेंद्र यादव व कपिल ग्राम भरथरी थाना उरुवा गोरखपुर, सोनू पाल जीवपुर थाना जमीनीया जिला गाजीपुर, हुलेश यादव ग्राम बिजहरा थाना कोच जिला गया बिहार, सत्येंद्र यादव चुन्नी बजार थाना झंगहा जिला गोरखपुर के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed