फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक गंभीर घायल

भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक गंभीर घायल

Mon, 20 May 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक गंभीर घायल
फोटो
विज्ञापन

भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक गंभीर
साथी मजदूर को मरा समझकर छोड़कर भागे लोग
परशुरामपुर क्षेत्र के केशवपुर गांव के सामने दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। भूसा लदी ट्रॉली के ऊपर बैठा मजदूर ट्रॉली के पलटते ही सड़क पर जा गिरा। उसकी हालत देखकर अन्य साथी सहम गए। युवक को मरा समझकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया है। सिर में गंभीर चोट से अचेत है। अपना नाम सिर्फ पिंटू बता पाया है।
रविवार भोर में परशुरामपुर थानाक्षेत्र में फोरलेन स्थित केशवपुर के पास खराबी आ जाने से भूसा से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। भूसे के ऊपर बैठा एक युवक असंतुलित होकर नीचे आ गिरा और बेहोश हो गया। अन्य साथी मौत हो जाने की आशंका में डरकर भाग निकले। थोड़ी ही देर में फोरलेन पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे घघौवा पुलिस चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में भर्ती करा दिया। क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को एनएचएआई की क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी मणि ने बताया कि घायल ने अपना नाम मंटू बताया है। युवक के पास से कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अयोध्या की तरफ जा रही थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो गंभीर घायल
फोरलेन पर पटखापुर चौराहे के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पटखापुर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें बस्ती जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा रविवार शाम करीब छह बजे हुआ।परशुरामपुर थाना क्षेत्र के डुहवा पांडेय गांव निवासी शोभाराम पांडेय व संजय मिश्रा निवासी शंभूपुर हर्रैया एक बाइक से अयोध्या से बस्ती की ओर जा रहे थे। पटखापुर चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। दोनों सवार सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गए जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों को आता देखकर दूसरा बाइक चालक घटनास्थल से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गई। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया।

फोटो
वाल्टरगंज क्षेत्र में हादसे, तीन गंभीर घायल
डुमरियागंज मार्ग पर स्कार्पियो की चपेट में आई बाइक
महनुआ चौराहे पर बाइक की चपेट से वृद्ध गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। तेज रफ्तार जिंदगियों को निगल रही है। शनिवार को जहां जिले में 18 सड़क हादसों में पांच की मौत और 22 घायल हुए थे। वहीं, शनिवार रात से रविवार सुबह तक दो हादसों में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, जिसमें एक की हालत नाजुक है।

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर शनिवार रात करीब सवा नौ बजे तेज गति स्कॉर्पियो ने बाइक चालक को चपेट में ले लिया। ठोकर लगने से बाइक समेत गिरे 50 वर्षीय परशुराम निवासी कनेथू गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनका बायां पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर कर गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग आनन-फानन 108 एंबुलेंस सेवा से सल्टौआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी घटना रविवार सुबह महनुआ चौरहे के पास हुई। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बाइक चालक 22 वर्षीय अनिल कुमार निवासी महनुआ की चपेट में आने से सोनहा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मदद में दौड़े। दोनों को टेंपो से सल्टौआ अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन ने बताया कि घटना में वृद्ध ब्रेन हेमरेज होने से बेहोश है। जबकि अनिल के सिर और चेहरे पर चोट लगी है। दोनों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed