{"_id":"5c7817e2bdec22736842321b","slug":"171551374306-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Thu, 28 Feb 2019 10:48 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
शंकर प्रजापति की दुर्घटना में मौत होने पर बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगज। उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी मित्र को रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहे चैनपुरवा निवासी बाइक चालक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। हादसे के बाद जुटे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह कप्तानगंज क्षेत्र स्थित पिकौरासानी गांव के पास हुई। पैकोलिया क्षेत्र के चैनपुरराय निवासी 35 वर्षीय शंकर प्रजापति पुत्र मक्खनलाल अपने मित्र उत्तराखंड के बागेश्वर के भरत सिंह पुत्र कर्म सिंह को ट्रेन पर बैठाने बाइक से बस्ती जा रहे थे। साथ में दूसरी बाइक से उन्हीं के गांव के बबलू पुत्र आदित्य गांव के ही महेश पुत्र घुल्लुर भी थे। भरत और महेश को चेन्नई जाना था। हाईवे स्थित पिकौरा सानी गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। अनियंत्रित होने से बाइक आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे शंकर प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही चालक ट्रक सहित भागने में सफल रहा। बबलू व महेश सुरक्षित हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सतानंद पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शंकर मुंबई में सिलाई का काम करते थे। 24 फरवरी को ही घर लौटे थे। मौत की खबर से पिता मक्खनलाल और माता बचौना देवी तथा पत्नी अनीता अर्द्ध विक्षिप्त हालत में हैं तो शंकर का 12 वर्षीय पुत्र शनि तथा 5 वर्षीय पुत्री लल्ली का रो-रोकर बुरा हाल है। चार भाई अमेरिका, झिंकू, राकेश व कमलेश भी बदहवास हैं। पांचों भाइयों में सबसे बडे़ शंकर ही पूरे परिवार का खर्च चलाते थे।