फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हत्या का दंश झेल चुके कुनबे पर मंडरा रहा मौत का खतरा

हत्या का दंश झेल चुके कुनबे पर मंडरा रहा मौत का खतरा

Mon, 19 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
हत्या का दंश झेल चुके कुनबे पर मंडरा रहा मौत का खतरा
लालगंज थाना क्षेत्र के एक कुनबे पर दबंगों का इतना भय व्याप्त है कि वे खेत तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यही नहीं ताबड़तोड़ हमलों ने उन्हें घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। चौकी से लेकर आला अफसर के कानों तक यह परिवार गुहार लगा चुका है, मगर शायद पुलिस को किसी अनहोनी का इंतजार है। दबंगों का डर इस नाते भी है कि पूर्व में इस परिवार के एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन

मामला कुदरहा चौकी क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा का है। रमेश तिवारी के परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस सुनती नहीं और दबंग उन्हें घर से निकलने नहीं दे रहे हैं। तकरीबन दो दशक पूर्व एक समझौते में तीन हजार रुपये देकर रमेश के पिता कृष्ण कुमार ने अपने दरवाजे पर कुछ जमीन लेकर बाउंड्री करवा ली। गंवई राजनीति ने करवट ली और दबंगों ने उस पर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि बाउंड्री के भीतर घुस कर दबंगों ने ताकत के बल पर अपनी छप्पर रख लिया। चहारदीवारी में स्थापित नल का पानी बंद कर दिया। जब परिवार ने इसका प्रतिरोध किया तो दबंगों ने घर पर चढ़ कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे ही थे कि छप्पर में अचानक आग लग गई। दबंगों ने पहले तो इन्हें छप्पर जलाने का दोषी करार देते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पीड़ित तो पहले से ही चौकी पर अपनी पीड़ा लेकर पहुंचा था ऐसे में दबंगों का मामला टायं-टायं फिस्स हो गया। उसी के बाद से आए दिन दबंग रमेश तिवारी व उनके कुनबे पर लगातार हमला कर रहे हैं। अब तक इस परिवार पर आठ बार हमला किया जा चुका है। पुलिस हस्तक्षेप से यह परिवार गेहूं की फसल तो पा गया, मगर अब धान को लेकर संकट पैदा हो गया है। क्षेत्राधिकारी रूधौली कृष्ण मुरारी ने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यह गंभीर मामला है। इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed