{"_id":"5ba3f00a867a557ffa2464bf","slug":"161537470474-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर किशोरी से रेप, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर किशोरी से रेप, दो गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से रेप में दो लोग गिरफ्तार
मां की डांट पर रहस्यमय ढंग से हुई थी गायब
पिता ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। पड़ोसी जनपद गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब किशोरी को बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
पीड़िता के पिता ने खोड़ारे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 13 सितंबर को मां के डांटने से घर से गायब हो गई थी। मंगलवार को वापस घर लौटी तो सारी दास्तां बताई। रोते हुए बेटी ने बताया कि रास्ते में अरशद की नजर पड़ी तो वह उसे देखते ही माजिद के खंडहरनुमा मकान में घसीट ले गया। कुछ समय बाद कोईल उर्फ इमरान पहुंच गया। दोनों ने मारपीट कर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उधर, किशोरी के गायब होने के बाद परिजन तलाश करते रहे। 17 सितंबर को इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच 18 सितंबर को आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। पीड़िता के बयान के आधार पर अरशद, कोइल उर्फ मो इमरान को भानपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।