{"_id":"5b901f6d867a557ff0706049","slug":"161536171885-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... गिरफ्त में आया पिता का हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... गिरफ्त में आया पिता का हत्यारोपी
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
गिरफ्त में आया पिता का हत्यारोपी
पत्नी की हत्या में हो चुकी है उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सोनहा पुलिस ने बुधवार को दिन में करीब पौने चार बजे दरियापुर तिराहे पर पिता के हत्यारोपी जगदीश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। इसी थाने के दरियापुर के रहने वाला जगदीश की पत्नी की हत्या में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। जमानत पर छूटने के बाद 24 फरवरी को पैसे के लिए अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आपराधिक पृष्ठभूमि के आरोपी पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित था।
इंस्पेक्टर सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि इसने 15 मार्च 2006 को अपनी गर्भवती पत्नी रीता की दहेज लोभ में हत्या कर दी थी। इसमें न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की थी। पुलिस ने पिता का गला रेतने वाला हथियार व उनके ही खून से सनी शर्ट बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के अलावा एसआई दान बहादुर पाण्डेय, इंद्र भूषण सिंह, कांस्टेबल प्रदीप सिंह व संजय सिंह शामिल रहे।