{"_id":"5b8593d442c792466b462090","slug":"161535480788-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के ठोकर से तीन ट्रकें टकराईं, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के ठोकर से तीन ट्रकें टकराईं, भगदड़
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ट्रक की ठोकर से तीन ट्रक टकराए, भगदड़
घघौवा पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे पर हादसा
ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाने की घघौवा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ढाबे पर खडे़ ट्रक में कानपुर से गोरखपुर जा रहा आलू लदा ट्रक भिड़ गया। जोरदार टक्कर से ट्रक पहले से खड़े दूसरे ट्रक और दूसरा ट्रक तीसरे में जा टकराया। जिसे देखते ही भगदड़ मच गई। चालक और खलासी ने कूद कर जान बचाई।
दुर्घटना सोमवार रात करीब एक बजे हुई। ढाबे पर दो ट्रक पहले से ही खड़े थे। इसकी चपेट में आकर तीन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। चालक रात में खाना खाकर आराम कर रहे थे। हादसा होते देखकर ढाबे के कर्मचारी और ग्राहक भी भागने लगे। बाद में अन्य ट्रक चालकों से विवाद शुरू हो गया। ठोकर मारने वाले ट्रक के चालक रामवीर निवासी, जिला देवरिया ने बताया कि पुलिस और ढाबा संचालक ने उसके साथ अभद्रता की। जबरन उसके पास से रुपये ले लिए हैं। इस बारे में एसपी से शिकायत करेंगे। क्योंकि चौकी पुलिस व ढाबावालों की मिलीभगत से थाने वालों ने उसकी सुनवाई नहीं की।
क्षतिपूर्ति के लिए शुरू हो गई मारपीट
ट्रक की ठोकर से दो अन्य ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षतिपूर्ति की लेन-देन की बात शुरू हो गई। ठोकर मारने वाले ट्रक के चालक और खलासी को पकड़ कर ढाबा संचालक और अन्य ट्रक वालों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। काफी देर बाद सूचना पर पहुंची घघौवा चौकी पुलिस ने मामला में समझौता करा दिया। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इस संबंध में थाना परशुरामपुर के घघौवा चौकी प्रभारी जयप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि ट्रकों के टकराने की सूचना उन्हें नहीं है। मौके पर पहुंचे सिपाहियों के बारे में जानकारी नहीं है।