{"_id":"5b2a8e6f4f1c1b315d8b63e5","slug":"161529515631-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख कैश और कार खातिर बहू बेदखल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख कैश और कार खातिर बहू बेदखल
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने विवाहिता को ससुराल में पिटाई करके घर से निकाल देने के एक मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के भवनापुर की रहने वाली कल्पना के मुताबिक उसकी शादी में 29 अप्रैल 2016 को पैकोलिया थाने के जीतीपुर गांव के पंकज कुमार के साथ हुई थी। तभी से ससुराल में दहेज के तीन लाख रुपये नकद व कार मांगने लगे। पिता की माली हालत इतनी नहीं थी कि कार व तीन लाख रुपये देते। इसलिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के पति पंकज कुमार, ससुर ओमप्रकाश, सास कमला, जेठ मनोज कुमार, जेठानी रीना व देवर विमलेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन