फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चंगेरवा में बंधक बनाकर लूटपाट

चंगेरवा में बंधक बनाकर लूटपाट

Wed, 20 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
चंगेरवा में बंधक बनाकर लूटपाट
चंगेरवा में बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन


बस्ती।
लालगंज थानाक्षेत्र के चंगेेरवा बाबू गांव के एक घर में मंगलवार की देर रात बदमाश बंधक बनाकर दो लाख रुपये नकद और 10-15 लाख के जेवरात उठा ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची लालगंज पुलिस छानबीन में जुटी है।
चंगेरवा बाबू निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह की मौसी माया सिंह भी उसी गांव में ब्याही हैं। उनकी पुत्रवधू श्वेता सिंह का कहना है कि मंगलवार को वह पति अजयेन्द्र उर्फ राजन सिंह के साथ गोरखपुर गईं थीं। घर पर सास माया उनके तीन छोटे बच्चों के साथ मौजूद थीं।
विज्ञापन

रात करीब सवा एक बजे वह जैसे ही किसी काम से बिस्तर से उठीं, तभी दो बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर आलमारी की चाभी छीन ली। हाथ-पैर बांधकर बेहोशी की दवा सुंघा दी और घर में जो कुछ कीमती जेवरात और नकदी थी, सब लेकर चंपत हो गए। सुबह घर वालों को जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे एसओ लालगंज विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के पीछे कुछ रहस्य की जानकारी हो चुकी है। उसी दिशा में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed