दरोगा पर तान दी पिस्टल,हाथापाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एसआई नंदलाल सरोज की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, एससी-एसटी व सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विशेषरगंज कस्बे में फर्नीचर की दुकान करने वाले शंभूराम का आरोप है कि दुबौलिया निवासी अजय सोनकर (निलंबित प्रधानाध्यापक) ने एक लाख रुपए लिए थे। काम नहीं होने पर रुपये मांगा तो वह भड़क गए। मंगलवार रात अजय सोनकर अपने चार साथियों को लेकर शंभुराम की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि मारपीट कर आरोपियों ने उसपर असलहे तान दिया।
घबराकर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दुबौलिया थाने से एसआई नंदलाल सरोज व एसआई परशुराम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के टोकने पर मनबढ़ों ने दरोगा पर ही असलहा तान दिया और हाथापाई करने लगे। आरोपियों में साड़पुर निवासी पंकज सिंह, मनोज सिंह, शैलेष सिंह व महेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त पांचों के खिलाफ एक अलग मुकदमा शंभूराम की तहरीर पर दर्ज किया गया है जिसमें बलवा, मारपीट व अन्य धाराएं लगाई गई हैं।