फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दरियौना के सूखी नहर में लाश मिलने से सनसनी

दरियौना के सूखी नहर में लाश मिलने से सनसनी

Sat, 15 Jun 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
दरियौना के सूखी नहर में लाश मिलने से सनसनी
दरियौना की सूखी नहर में लाश मिली
विज्ञापन

अज्ञात के शव की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के दरियौना गांव के पास सूखी नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शनिवार सुबह दस बजे दरियौना गांव के आरक्षी भवन के पास नहर में गांववालों ने अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। देखने पर किसी पुरुष का, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास होगी, लग रहा था। पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से कमजोर का शव लग रहा है। उसके पास से गुटके की पन्नी, रद्दी कागज आदि जेब से बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


नहीं हो सकी दो शवों की शिनाख्त
महराजगंज। हाईवे के संसारीपुर चौराहे पर युवक के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 13 जून की सुबह हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर और रजौली गांव के बीच सड़क किनारे ग्रामीणों 30 वर्षीय युवक का शव देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, 24 अप्रैल को खैरी गांव के निकट हाईवे पर अधेड़ का शव मिला था। हर्रैया पुलिस इस शव का भी पहचान नहीं करा सकी। इससे पहले भी थाना क्षेत्र के रजौली, बिहरा, बिजरा के निकट झाड़ियों में शव मिल चुके हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद मामला रफा-दफा हो जाता है। हर्रैया सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराकर शिनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed